IT सेक्टर एक ऐसा सेक्टर है, जिसने निवेशकों को अभी तक सबसे ज्यादा रिटर्न निकाल कर दिए हैं। Nifty 50 को ऊपर ले जाने में आईटी सेक्टर के शेयरों का काफी योगदान रहता है। ऐसे में इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आपको आईटी सेक्टर के 10 सबसे बेहतरीन शेयर बताने जा रहे हैं जिनमें आप निवेश करके लंबी अवधि में अच्छा-खासा पैसा बना सकते हैं।
Top 10 IT Sector Stocks In Hindi
1) TCS
TCS यानी कि टाटा कंसलटेंसी सर्विस हमारे भारत की सबसे बड़ी आईटी सेक्टर की कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 12 लाख करोड़ से ज्यादा का है। मौजूदा समय में इस शेयर का मूल्य 3100 रूपये चल रहा है। आप चाहें तो इस शेयर में लंबी अवधि के लिए अपना निवेश कर सकते हैं। यह शेयर निवेश के हिसाब से काफी सुरक्षित है।
2) Infosys
Infosys भी हमारे देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में शुमार है। इंफोसिस का मार्केट कैप 6 लाख करोड़ से भी ज्यादा का है। इस कंपनी ने ही हमारे देश की मशहूर गवर्नमेंट टैक्स वेबसाइट को बनाने का काम किया है। IT सेक्टर के म्यूच्यूअल फंड मैनेजर्स ने भी इस शेयर में काफी बड़ा निवेश कर रखा है। मौजूदा समय में इस शेयर का भाव 1450 रुपए है। आप इस शेयर को छोटी अवधि के लिए भी खरीद सकते हैं। क्योंकि इस शेयर का 52 week high 1800 का है। जहां पर जल्द ही यह शेयर दोबारा से पहुंचेगा और अगर आपने 1450 के भाव में इस शेयर को खरीदा है तो आपको काफी अच्छा मुनाफा हो सकता है।
3) HCL
एचसीएल टेक्नोलॉजी एक मल्टीनैशनल कंपनी है इसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित है। इस कंपनी का शेयर भी निवेश के हिसाब से काफी अच्छा है इस कंपनी की मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ से अधिक की है। इस शेयर की प्रमोटर होल्डिंग 60% से ज्यादा की है। अब यह शेयर आपको भारी डिस्काउंट में मिल रहा है। इस शेर का मौजूदा भाव ₹960 है।
4) Wipro
विप्रो हमारे देश की जानी मानी कंपनी है। जो कि IT में ही नहीं बल्कि दूसरे बल्ब, इलेक्ट्रॉनिक सामान इत्यादि बनाने के लिए भी काफी मशहूर है। इस कंपनी का मार्केट कैप 2 लाख करोड़ से अधिक का है। मौजूदा समय में इस कंपनी का शेयर आपको मात्र ₹408 की कीमत पर मिल रहा है। यह शेयर ₹700 से ऊपर ट्रेड कर चुका है। ऐसे में मौजूदा समय में इस शेयर में निवेश करके भी आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
5) Tech Mahindra
टेक महिंद्रा हमारे देश की जानी मानी कंपनी है आईटी सेक्टर में भी अब यह कंपनी काफी अच्छा कर रही है। इसके अलावा आपने महिंद्रा की कार तो जरूर देखें होगी। जिसकी वजह से यह हमारे भारत में काफी मशहूर है। आज इस कंपनी का शेयर ₹1023 में मिल रहा है। इस कंपनी की मार्केट कैप लगभग एक लाख करोड़ की है।
6) L&T Infotech
आपने लार्सन एंड टूब्रो नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी के बारे में तो जरूर सुना होगा L&T Infotech भी उन्हीं की टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनी है। इस कंपनी के शेयर का भाव 4645 रुपए चल रहा है। इस शेयर की मार्केट कैप 81 हजार करोड़ की है। इस शेयर की प्रमोटर होल्डिंग 74% के आसपास की है जो कि काफी अच्छी है। इस शेयर को भी आप लंबी अवधि के लिए खरीद सकते हैं।
7) Mindtree
माइंडट्री भी एक जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनी है। जिसका हेड क्वार्टर बेंगलुरु में स्थित है। यह लार्सन एंड टर्बो ग्रुप की ही कंपनी है। यह कंपनी 23 साल से इस बिजनेस में है। इस कंपनी के शेयर का मौजूदा भाव 3275 रुपए है। इस शेयर की मार्केट कैप 54000 करोड़ की है। आप इस कंपनी में भी निवेश करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
8) Tata Elxi
हमने इस लिस्ट में टाटा ग्रुप की एक और कंपनी टाटा एलेक्सी को भी जुड़ा है। यह कंपनी भी निवेश के हिसाब से काफी शानदार है। इस कंपनी का शेयर काफी अच्छे रिटर्न निकाल कर दे रहा है। इस कंपनी के शेयर का मौजूदा भाव ₹8550 है। इस कंपनी के शेयर की मार्केट कैप 53 हजार करोड़ की है।
9) Persistent System
आइए अब आपको बताते हैं मिडकैप सेक्टर के बहुत ही शानदार शेयर के बारे में जिसका नाम है। Persistent System इस शेयर ने पिछले 5 सालों में 600% से अधिक के रिटर्न्स निकाल कर दिए हैं। इस शेयर का मौजूदा भाव 3480 रुपए है। यह शेयर पहले ₹5000 पर ट्रेड कर चुका है। अधिक रिटर्न कम समय में पाना चाहते हैं। आप इस शेयर में निवेश कर सकते हैं।
10 ) Coforge
Coforge जिसे पहले NIIT Technologies के नाम से जाना जाता था। इस कंपनी का हेड क्वार्टर नोएडा में स्थित है। इसके अलावा अमेरिका में भी इनकी ब्रांच है। इस कंपनी के शेयर का मौजूदा भाव ₹3590 है। यह एक मिडकैप सेक्टर की कंपनी है। यह एक हाई रिस्क हाई रिटर्न वाला शेयर है। आप इस शेयर में निवेश कर छोटी अवधि में भी अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।