Top 5 Large Cap Mutual Fund in Hindi

अगर आप भी तलाश कर रहे हैं, कम जोखिम वाले म्यूच्यूअल फंड तो लार्जकैप कैटेगरी के म्यूचल फंड सबसे अच्छे होते हैं। जहां पर जोखिम काफी कम होता है और रिटर्न्स इनके ठीक ठाक होता हैं। चलिए अब आपको म्यूच्यूअल फण्ड इंडस्ट्री के 5 सबसे बेहतरीन म्यूच्यूअल फंड के बारे में बताते हैं।

List of Top 5 Large Cap Mutual Fund in Hindi

1) Canara Robeco Bluechip Equity Fund Direct Growth

यह फंड लार्ज कैप कैटेगरी में नंबर एक पर आता है। इस फंड का स्कीम साइज 8000 करोड़ के आसपास का है। इस फंड का Expense Ratio 0.32 प्रतिशत है। इस फंड में आप SIP या लम सम दोनों माध्यम से निवेश कर सकते हैं। इसके फंड मैनेजर का नाम विशाल मिश्रा है। इस फंड ने पिछले 5 सालों में 19% के हिसाब से रिटर्न निकाल कर दिए हैं।

2) Quant Focused Mutual Fund

यह फंड लार्ज कैप कैटेगरी में दूसरे नंबर पर आता है। इसका स्कीम साइज काफी छोटा है। जो अभी मात्र 143 करोड़ का है। इसके फंड मैनेजर का नाम संजीव शर्मा है। इस फंड ने पिछले 3 सालों में 25% के हिसाब से रिटर्न निकाल कर दिए हैं। जो कि बेहद ही ज्यादा हैं।

3) DSP Nifty 50 Equal Weight Index Fund

यह लार्ज कैप कैटेगरी का एक जाना माना म्यूचल फंड है। इसका स्कीम साइज 412 करोड़ रुपए का है। इसका Expense Ration 0.40% का है। इसके फंड मैनेजर का नाम अनिल गेलानी है। इसके फंड मैनेजर ने मुख्यता बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और बैंक ऑफ इंडिया में अपना सबसे ज्यादा निवेश किया हुआ है।

4) IDBI India Top 100 Equity Fund Direct Growth

यह फंड में जो फंड इंडस्ट्री में चौथे नंबर पर आता है। इस फंड ने भी पिछले कुछ सालों में शानदार रिटर्न्स निकाल कर दिए हैं। पिछले 3 साल की बात करें तो इस में औसतन 19% के हिसाब से रिटर्न निकाल कर दिए हैं। इस फंड का स्कीम साइज 624 करोड़ का है। इसके फंड मैनेजर का नाम आलोक रंजन है। इस म्यूच्यूअल फंड में मुख्यता एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस ने अपना निवेश किया हुआ है।

5) Nippon India Large Cap Fund Direct Growth

यह एक जानी-मानी ब्रांड का म्यूचल फंड है। यह काफी पुराना फंड है। इसके फंड मैनेजर का नाम आशुतोष भार्गवा है। इस फंड का स्कीम साइज 11 हजार करोड़ से भी ज्यादा का है। इस फण्ड के मैनेजर ने मुख्यतः लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में अपना सबसे अधिक निवेश किया हुआ है। इस फंड में आप हर महीने या फिर एकमुश्त के हिसाब से निवेश कर सकते हैं।

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको लार्ज कैप के कैटेगरी के 5 सबसे शानदार म्यूच्यूअल फंड के बारे में बताया है। उम्मीद करते हैं, यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी।

Hi, My Self Tarun Dhingra. I am Founder of Rubinews.com I have 4+ Years of Experience in Blogging Field. I Like to Write Content on Business, Stockmarket Niche.

Leave a Comment